बेगुसराय, दिसम्बर 19 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय क्रिकेट बालक (अंडर-14) खेल प्रतियोगिता 2025-26 के पांचवें दिन गांधी स्टेडियम बेगूसराय में खेले गये मैच में मगध ने भागलपुर को और तिरहुत ने दरभंगा को हराया। पहले मैच में भागलपुर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मगध की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 6 विकेट खोकर 170 रन बनाये। मगध की ओर से आयुष राज गिरि ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शृंखला का पहला शतक जड़ा। आयुष राज ने सर्वाधिक 103 रन 44 बॉल में बनाये। इसमें 11 छक्का और 6 चौका शामिल था। वहीं उमंग कुमार ने 36 बॉल में 44 रन बनाये। इसमें 5 चौका शामिल था। भागलपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए अमृत राज ने 3 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट जबकि शहंशाह ने 3 ओवर में 48 रन देकर 2 विकेट लिये। भागलपुर की टीम बल्लेबा...