मिर्जापुर, मार्च 11 -- मिर्जापुर। दिल्ली से इस्लामपुर जा रही मगध एक्सप्रेस में 13 बंडल अवैध लगेज बरामद हुआ। लगेज में खिलौने थे। जो दिल्ली से पटना जा रहा था। रेलवे विभाग ने अवैध लगेज को जब्त कर जांच शुरु कर दी है। सीएमआई एसके अकेला ने बताया कि सुबह जीआरपी, आरपीएफ की संयुक्त टीम के साथ रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की जा रही थी। तभी प्लेटफार्म नंबर दो मगध एक्सप्रेस का ठहराव हुआ। टीम ने मगध एक्सप्रेस में चेकिंग की शुरु की। जांच के दौरान ट्रेन के जनरल कोच से 13 बंडल अवैध लगेज बरामद हुआ। जिसे ट्रेन से नीचे उतरवाया गया। एक महिला अवैध रुप से लगेज लेकर दिल्ली से पटना जा रही थी। लगेज की जांच की गई तो उसमें खिलौने थे। बरामद लगेज बगैर बुक किए लेकर जाया जा रहा था। जो अवैध है। टीम ने अवैध लगेज को कब्जे में लेकर जब्त कर लिया है। सीएमआई ने बताया कि अवैध लगेज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.