बिहारशरीफ, मार्च 6 -- मगध एक्सप्रेस से टकराकर कार के उड़े परखच्चे किसी तरह जान बचाकर भागा कार का चालक इस्लामपुर-फतुहा रेलखंड पर डियावां हॉल्ट के पास हुआ हादसा फोटो : कराय कार-करायपरसुराय के इस्लामपुर-फतुहा रेलखंड पर डियावां हॉल्ट के पास क्षतिग्रस्त कार। करायपरसुराय, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के इस्लामपुर-फतुहा रेलखंड पर डियावां हॉल्ट के पास शुक्रवार की शाम बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अवैध रेलेव फाटक पर मगध एक्सप्रेस से टकराकर तेज रफ्तार कार के परखच्चे उड़ गये। कार का चालक किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहा। हालांकि, घटना के कारण ट्रेन रुकी नहीं। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो ट्रेन इस्लामपुर से पटना की ओर जा रही थी। इसी दौरान डियावां की ओर से कार तेज गति से रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रही थी। तभी अचानक ट्रेन आ गयी। कार उससे टकरा ...