हिन्दुस्तान ब्यूरो, नवम्बर 15 -- बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2025 में एनडीए की आई सुनामी से कांग्रेस का राज्य के कई क्षेत्रों में सूपड़ा साफ हो गया। अपने मजबूत जनाधार वाले क्षेत्रों में भी राहुल गांधी की पार्टी का प्रदर्शन बहुत खराब रहा। मगध, शाहाबाद, मिथिला, सारण और अंग क्षेत्र में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई। वहीं, सीमांचल में 4 और चंपारण में दो सीटों पर मिली जीत ने कांग्रेस की लाज बचा ली। 2020 में 19 सीटें जीतने वाली कांग्रेस पार्टी 2025 में 6 पर सिमट गई। पार्टी के सिर्फ दो विधायक ही अपनी सीट बचा पाए। अररिया से अबिदुर रहमान और मनिहारी से मनोहर प्रसाद सिंह दोबारा जीतकर विधानसभा पहुंचे। कांग्रेस के अन्य सभी दिग्गज चुनाव हार गए। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, पार्टी विधायक दल के नेता शकील अहमद खान, पूर्व मंत्री अवधेश सिंह जैसे दिग्गजों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.