बस्ती, मार्च 3 -- परसरामपुर(बस्ती) हिन्दुस्तान संवाद ईरान-इजराइल युद्ध का असर बस्ती में भी दिख रहा है। मिडिल ईस्ट में रह रहे जिले के लोग परेशान हैं। वहां वे फंसे हैं और यहां उनके परिजन चिंतित हैं। अबूधाबी गए प्रसिद्ध मखौड़ाधाम स्थित रामजानकी मंदिर व अयोध्या दशरथ महल के महंत बिंदुगद्याचार्य देवेंद्र प्रसादाचार्य महराज अपने पांच सहयोगियों के साथ वहां फंस गए हैं। एयरपोर्ट बंद होने से उनकी वापसी लटक गई है। दशरथ महल के महंत बिंदुगद्याचार्य देवेंद्र प्रसादाचार्य महराज, मखौड़ाधाम में उनके सहयोगी सूरजदास, कथाव्यास रामशंकर दास, वकील बाबा और चुंगी पड़रौना कुशीनगर निवासी अजय कुमार मिश्र के साथ दुबई गए। ये सभी 27 फरवरी को अबूधाबी पहुंचे थे। भ्रमण के साथ इन सभी को अबूधाबी स्थित बीएपीएस हिन्दू मंदिर में दर्शन व पूजन करना था। ईरान और इजराइल युद्ध छिड़ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.