सीतामढ़ी, सितम्बर 20 -- सीतामढ़ी। जिले के किसानों की उपज को अब स्थानीय बाजार से आगे वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की तैयारी शुरू हो गई है। संयुक्त कृषि भवन मुरादपुर स्थित आत्मा सभागार में शुक्रवार को कृषि विभाग एवं एपीडा के संयुक्त तत्वावधान में कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कृषि पदाधिकारी शांतनु कुमार व संचालन एपीडा के परियोजना सहायक सौरव कुमार ने की।

विदेशी बाजार की समझ की दी जानकारी प्रशिक्षण में किसानों को कृषि उत्पादों के निर्यात की प्रक्रिया और अंतरराष्ट्रीय बाजार की मांग के बारे में जानकारी दी गई। एपीडा की ओर से किसानों को उत्पाद की गुणवत्ता, ग्रेडिंग, पैकेजिंग, प्रसंस्करण, प्रमाणन और खाद्य सुरक्षा मानकों के महत्व के बारे में बताया गया। किसानों को निर्यात ...