भागलपुर, मार्च 16 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) ने सुपर फूड मखाना की ब्रांडिंग के लिए लोकगीत, कविता और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन कराया था। इसमें काफी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मीडिया सेंटर के निर्णायकों द्वारा तीनों प्रतियोगिताओं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। प्रतियोगिता में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को राष्ट्रीय किसान मेला के तीसरे दिन 17 मार्च को सम्मानित किया जाएगा। मीडिया सेंटर ने परिणाम जारी कर दिया है।कविता प्रतियोगिता में पहले स्थान पर अंत्रिका सिंह, दूसरे स्थान पर अजय कुमार लाल एवं तीसरे स्थान पर धनंजय कुमार रहे। लोकगीत में पहले स्थान पर निधि दुबे, दूसरे स्थान संयुक्त रूप से आभा झा एवं शिवानी कुमारी एवं तीसरे स्थान पर सुधांशू और टीम थी। जबकि स्लोगन प्रतिय...