पटना, जनवरी 23 -- गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की चयनित झांकियों में बिहार से मखाना के चयन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि मिथिलांचल के पारंपरिक पोखरों से निकलकर मखाना आज दुनिया की थाली तक पहुंच चुका है, जो आत्मनिर्भर बिहार की सशक्त पहचान है। ‎‎उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्रालय की ओर से आयोजित भारत पर्व 2026 में बिहार की झांकी ने राज्य की सांस्कृतिक विरासत और आर्थिक सामर्थ्य को प्रभावशाली रूप से प्रस्तुत किया है। बिहार की झांकी का थीम है- मखाना : लोकल से ग्लोबल तक। भारत पर्व के तहत देश की सांस्कृतिक, आर्थिक और सामाजिक विविधताओं को झांकियों, हस्तशिल्प, खानपान और परंपराओं के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...