पूर्णिया, मई 31 -- केनगर, एक संवाददाता। केनगर थाना क्षेत्र के काझा पंचायत अंतर्गत काझा गांव में रविवार को एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव बड़ी नहर फाटक संख्या-18 के समीप कमलदह बहियार स्थित एक मखाना खेत से बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर मामला हत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। मृतका की पहचान सरसी थाना क्षेत्र के पारसमणि जर्मनी टोला निवासी गोनर शर्मा की 30 वर्षीय पत्नी रेणु देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार महिला 30 मई को अपने घर से धमदाहा बाजार जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। उनके पास मौजूद मोबाइल फोन भी कुछ समय बाद से बंद आ रहा था। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 11 बजे एक किसान अपने मखाना खेत का निरीक्षण करने पहुंचा था। इसी दौरा...