सीतामढ़ी, अप्रैल 22 -- सीतामढ़ी। जिले में कृषि विभाग की ओर से मखाना की खेती को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्य योजना तैयार की गई है। इसके तहत किसानों को जागरूक कर मखाना उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। विभाग की ओर से किसानों को प्रशिक्षण, गुणवत्तापूर्ण बीज और अनुदान जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिससे वे पारंपरिक फसलों के साथ-साथ नकदी फसल के रूप में मखाना की खेती अपनाएं। इस पहल के तहत रुन्नीसैदपुर प्रखंड के बघारी गांव में मखाना की खेती का सफल खेती की गई है। यहां के प्रगतिशील किसान सुरेन्द्र कुमार ने चार एकड़ भूमि में मखाना की खेती की है। यह भी पढ़ें- जिले में 13 हजार हेक्टेयर में होगी बुवाई, मूंग-मक्का पर जोर जिससे अन्य किसानों में भी उत्साह देखा जा रहा है। मंगलवार को जिला कृषि पदाधिकारी शांतनु कुमार एवं सहायक निदेशक उद्यान ...