मखाना खेती के लिए किसानों को किया जाएगा दक्ष : राजेंद्र अग्रवाल
मेरठ, मई 14 -- कृषि विभाग ने जनपद में मखाना की खेती को प्रोत्साहित करना शुरू कर दिया है। बुधवार को उप कृषि निदेशक कार्यालय में पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल और भाजपा के जिलाध्यक्ष हरवीर पाल की उपस्थिति में उन सभी 11 कृषकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया, जिन्होंने राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान संस्थान दरभंगा बिहार में प्रशिक्षण प्राप्त किया था। कार्यक्रम में सभी कृषकों के साथ मखाने की खेती में आने वाली समस्याएं और उनके सुझाव पर चर्चा की गई। सभी कृषकों द्वारा ये आश्वासन दिया कि उनके पास तालाब उपलब्ध है और वह मखाना खेती को करने के इच्छुक हैं। पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि वे प्रयास कर रहे हैं कि नाबार्ड की ओर से प्रोजेक्ट बनाकर किसानों को सहायता प्रदान कराई जाए और मखाने की खेती में लगने वाली दक्ष लेबर को बिहार से बुलाया जाए ताकि मेरठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.