सीतामढ़ी, अप्रैल 21 -- पुपरी। कृषि विज्ञान केन्द्र सीतामढ़ी के प्रशिक्षण सभागार में मखाना की वैज्ञानिक खेती एवं प्रसंस्करण आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत की गई। इसमें खेती किसानी से जुड़े युवाओं को मखाना की खेती करने का प्रशिक्षण दिया गया। उद्घाटन केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. राम ईश्वर प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर डॉ. प्रसाद ने बेरोजगार युवाओं को बताया कि मखाना बोर्ड के गठन से इसकी लोकप्रियता में काफी वृद्धि हुई है। सरकार के द्वारा मखाना उत्पादन को लेकर कई योजनाएं चलाई जा रही है। प्रशिक्षण प्रभारी सह पशु चिकित्सा वैज्ञानिक डॉ. किंकर कुमार ने बताया कि बिहार के पूर्णिया, कटिहार जिलों में मखाना की खेती व्यापक पैमाने पर हो रही है। यह भी पढ़ें- सुपरफूड के रूप में उभर रहा मखाना, बढ़ रही मांग इसकी खेती सीतामढ़ी, ...