रायबरेली, मार्च 20 -- रायबरेली,संवाददाता। हरचंदपुर ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव में स्थिति तालाब में मखाना की खेती करने के लिए स्वतंत्र प्रभार मंत्री ने रोपित किए। एक दिवसीय मखाना कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं फ्रंट लाइन प्रर्दशन का आयोजन भी किया गया। हरचंदपुर ब्लॉक क्षेत्र के टेरा बरौला गांव में स्वतंत्र प्रभार मंत्री ने गांव के किसान दिनेश कुमार के खेत में निर्मित तालाब में मखाना रोपित कर प्रदेश में मखाना के खेती की शुरूआत की। यह पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ बालकृष्ण मखाना वैज्ञानिक बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर ने कृषकों को मखाना की खेती के विषय में जानकारी दी। इस अवसर पर बिहार से आए मखाना के प्रगतिशील सुनील कुमार द्वारा मखाना की खेती, बचाव आदि के बारे में विस्तार से बताया गया।इस मौके पर निदेशक उद्यान...