पूर्णिया, दिसम्बर 29 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र में मखाना उत्पादन, प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी समिति (एफपीओ) को लेकर फरियानी हरदा में कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन नाबार्ड के जीएम अजय साहू, डीजीएम प्रिय रंजन एवं डीडीएम मनोज कुमार ने संयुक्त रूप फिता काटकर किया। इस अवसर पर समाज रचना केंद्र के निदेशक संजय कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में एफपीओ के सभी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य किसानों को मखाना उत्पादन से लेकर प्रसंस्करण एवं विपणन तक हर स्तर पर सहयोग प्रदान करना है। किसानों को नई तकनीक एवं आधुनिक मशीनरी की जानकारी देकर उनकी आय बढ़ाने पर विशेष जोर दिया...