मोतिहारी, फरवरी 3 -- मोतिहारी। राज्य सरकार की ओर से पेश बजट में मखाना उद्योग को बढ़ावा दिए जाने की घोषणा से मखाना उत्पादन कर किसान अपनी आय बढ़ा सकेंगे। जिले में चंवर व पोखर सहित अन्य जलीय क्षेत्र में मखाना की खेती किसान कर सकेंगे। पूर्वी चंपारण में पहली बार मखाना की खेती का लक्ष्य मिला है। जिले में 10 हेक्टेयर में मखाना की खेती की शुरुआत होगी। इसके लिए जिला उद्यान विभाग को आवेदन मिले हैं। मखाना की खेती के लिए प्रति हेक्टेयर 97 हजार रुपए लागत पर 75 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। इसके अलावा मखाना उत्पादक किसानों को हार्वेस्टिंग टूल्स किट अनुदान पर दिए जाएंगे। मखाना विकास योजना के तहत मखाना की खेती की शुरुआत होने जा रही है। सहायक निदेशक विकास कुमार ने बताया कि जिले में पहली बार मखाना की खेती शुरू होने जा रही है। बजट में मखाना उद्योग के बढ़ावा देने क...