सीतामढ़ी, नवम्बर 29 -- सीतामढ़ी। जिले में मखाना उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला उद्यान कार्यालय कृषि विभाग की ओर से संयुक्त कृषि भवन मुरादपुर में दो दिवसीय मखाना प्रशिक्षण एवं परिभ्रमण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर डीएम रिची पांडेय ने किया। कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए डीएम ने मखाना की खेती को बढ़ाने एवं इससे अच्छी आय प्राप्त कर आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से किसानों को प्रशिक्षण, आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही मखाना उत्पादन पर 75 फीसदी अनुदान भी दिया जाएगा। इस पहल से न सिर्फ किसानों को खेती में मदद मिलेगी, बल्कि मखाना उत्पादन बढ़कर जिले की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम से जिले की कृषि प्रगति को नई ऊर्जा मिलेगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.