लखीमपुरखीरी, अप्रैल 9 -- गोला गोकर्णनाथ। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कैंपस कृषि महाविद्यालय जमुनाबाद में मखाना उत्पादन एवं प्रसंस्करण में उद्यमिता विकास विषय पर एक दिवसीय सेमिनार किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय मखाना बोर्ड भारत सरकार के सौजन्य से कृषि विज्ञान केंद्र-2, सीतापुर एवं उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्रभारी अधिष्ठाता डॉ. एके सिंह ने कहा कि जिले में मखाना उत्पादन एवं विस्तार की अपार संभावनाएं हैं, आवश्यकता है किसानों को इसके प्रति अधिक जागरूक करने की। विशिष्ट अतिथि कृषि विज्ञान केंद्र खीरी-1 के कृषि वैज्ञानिक डॉ. जिया लाल गुप्ता ने कहा कि मखाना की खेती किसानों एवं महिलाओं की आजीविका बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण विकल्प...