बेगुसराय, अप्रैल 18 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में शनिवार को कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। डीएम श्रीकांत शास्त्री, ने जिले में संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं के कार्यान्वयन और प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करें। यह सुनिश्चित करें कि सभी कृषि योजनाओं का लाभ अंतिम किसान तक पहुंचे। उन्होंने कृषि समन्वयकों एवं उद्यान अधिकारियों को पंचायत स्तर पर मखाना, मशरूम एवं अन्य बागवानी फसलों के सर्वेक्षण कार्य को गंभीरता से संचालित करने का निर्देश दिया। बैठक में विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत कृषि विकास की विभिन्न गतिविधियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। गरमा वर्ष 2025-26 के तहत फसलवार बीज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.