रोहित, मार्च 20 -- मध्य-पूर्व एशिया में जारी युद्ध से बिहार के कारोबारी और किसान तक परेशान हैं। मध्य पूर्व के देशों में चावल से लेकर मखाना तक के निर्यात और खाद से लेकर मछली पालन के लिए जरूरी सामग्री से लेकर उपकरणों तक का आयात प्रभावित हुआ है। जहाजों की कमी से रिफाइन तेल का आयात भी कम हो रहा है। बिहार राज्य मत्स्यजीवी सहकारी संघ (कॉफ्फेड) के प्रबंध निदेशक ऋषिकेश कश्यप बताते हैं कि मध्य-पूर्व एशिया में चल रहे युद्ध के कारण दुबई आदि देशों में जाने वाला 300 करोड़ रुपये का मखाना कारोबार प्रभावित हुआ है। दुबई में मखाना की पुन:पैकिंग के बाद अमेरिका व यूरोप के कई देशों में सप्लाई होती थी। युद्ध में यह सप्लाई चेन भी टूटने लगी है। बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक फाइनांस से जुड़े अर्थशास्त्री सुधांशु कुमार कहते हैं कि युद्ध बिहार के निर्यातकों के लिए विना...