जहानाबाद, जून 24 -- एक बजे रात तक कटी रही बिजली, उमस भरी गर्मी में बेहाल रहे लोग गर्मी और ओवरलोड के कारण गल कर गिर रहे तार, गर्मी के कारण बिजली की मांग बढ़ी मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार की रात आठ बजे के बाद बाजार में अचानक बिजली गुल हो गई। जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। अचानक बिजली कटने की बात बिजली विभाग के कर्मियों को भी समझ में नहीं आई। क्योंकि उस समय मौसम पूरी ठीक था। रात में ही विद्युत कर्मी लोग मरम्मत में जुट गए।

बिजली कटने के कारण टेहटा ग्रिड से आने वाला 33000 का तार ढकनी विगहा के निकट गल कर गिरा हुआ था। जिसकी मरम्मत कर रात 11:30 बजे आपूर्ति शुरू की गई। रात 12 बजे के बाद अचानक आंधी आ गई उसके बाद फिर एक घंटे के लिए बिजली काट दी गई। क्योंकि ग्रिड से आपूर्ति बाधित हुई थी इसके कारण मखदुमपुर सब स्टेशन, सागरपुर ...