मखदुमपुर बाजार से बाल श्रमिक मुक्त, नियोजक पर केस दर्ज
जहानाबाद, सितम्बर 29 -- बाल गृह भेजा गया बच्चा, वसूला जाएगा जुर्माना जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता बाल एवं किशोर श्रम के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को जिला प्रशासन को बड़ी सफलता मिली है।
विशेष अभियान जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया के निर्देश पर गठित जिला धावा दल ने मखदुमपुर मुख्य बाजार में सघन छापेमारी कर मेसर्स गोपाल साइकिल स्टोर से एक बाल श्रमिक को विमुक्त (मुक्त) कराया। विमुक्त कराया गया बाल श्रमिक अरवल जिले का रहने वाला है। साइकिल स्टोर के नियोजक (मालिक) की पहचान मनोरंजन कुमार उर्फ मनु (पिता- गोपाल कुमार) के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
कानूनी कार्रवाई श्रम अधीक्षक मृत्यंजय कुमार झा ने बताया कि रेस्क्यू किए गए बच्चे को नियमानुसार बाल कल्याण समिति जहानाबाद के समक्ष पेश करने के बाद बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.