जहानाबाद, अप्रैल 24 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर थाने की पुलिस के द्वारा गुरुवार की रात विशेष छापेमारी अभियान चलाई गई। जिस्म अलग-अलग जगह से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मुन्ना शर्मा जो सामोचक का रहने वाला था। वह मारपीट और चोरी के केस में फरार चल रहा था। दूसरी गिरफ्तारी जगपुरा गांव से की गई जिसमें फरार चल रहे आरोपी सुधीर कुमार को गिरफ्तार किया गया ।उन पर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज था ।तीसरी गिरफ्तारी कायमगंज से की गई है। जहां से मारपीट के आरोप में फरार चल रही महिला शारदा देवी को गिरफ्तार किया गया है। थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- नुरपुर में छापेमारी के दौरान पुलिस को मिला देसी कट्टा [

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...