जहानाबाद, अप्रैल 26 -- कुर्था, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव में चोरों ने निर्माणाधीन मकान के पास खड़ी बाइक की चोरी कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार पोंदिल गांव निवासी जयप्रकाश साव के पुत्र रामबाबू कुमार मखदुमपुर गांव में अपना मकान बनवा रहे थे। उन्होंने अपनी बाइक निर्माण स्थल के पास ही खड़ी कर दी थी और खुद काम में व्यस्त हो गए। इसी दौरान मौका पाकर अज्ञात चोरों ने उनकी बाइक पर हाथ साफ कर दिया। कुछ समय बाद जब रामबाबू कुमार अपने वाहन के पास पहुंचे तो बाइक वहां से गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला, जिसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी कुर्था थाना को दी है। यह भी पढ़ें- हुसैनगंज में सड़क किनारे खड़ी बाइक चुरा ले गए चोर यह भी पढ़ें- हुसैनगंज में सड़क किनारे खड़ी बाइक चुरा ले गए चोर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...