नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट से पहले एतियातन कदम उठाते हुए दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने का फैसला लिया गया है। इसी के साथ नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन पर आने वाली सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेन को भी रद्द कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस तरीके से सबकुछ रोक दिए जाने और आम नागरिकों को इससे होने वाली परेशानी पर चिंता जताई है। कोर्ट ने कहा है कि ऐसे कदमों से हजारों यात्रियों के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा बंद नहीं होनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मामले की सुनवाई करते हुए कहा, मक्खी को मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने केंद्र से कहा कि मेट्रो और दूसरी ट्रेन सेवाओं पर पूरी तरह रोक नहीं लगाई जा सकती। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, कोर्ट ने के...