किशनगंज, अप्रैल 16 -- पोठिया। बुधवार की संध्या पोठिया प्रखंड के अर्राबाड़ी थाना क्षेत्र के बालूबाड़ी गांव में मक्का डंठल लाने गई महिला शनबरी खातून (35) का शव मकई की खेत में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गया है। इधर घटना की सूचना मिलते ही अर्राबाड़ी थाना अध्यक्ष कनक लता दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जा में ले कर कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम हेतु किशनगंज भेज दिया है। मृत महिला की पहचान शनबरी खातून (35) पति अंसार आलम निवासी गांव बालूबाड़ी,वार्ड संख्या दो पंचायत व थाना रायपुर के रूप में परिजनों ने की है। घटना को लेकर अर्राबाड़ी थाना अध्यक्ष कनक लता ने कहा- प्रथम दृष्टया मामला हत्या से जुड़ा लग रहा है। यह भी पढ़ें- खेत में मिला महिला का शव, विरोध में सड़क जाम पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। एफएसएल की टीम भी घटना स...