किशनगंज, मार्च 13 -- दिघलबैंक। दिघलबैंक प्रखंड के सीमावर्ती गांवों में हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। दिघलबैंक प्रखंड के धनतोला पंचायत के बिहारटोला और डोरिया के आसपास पिछले चार दिनों से हाथियों का झुंड मक्का के खेतों में डेरा डाले हुए है। इस दौरान हाथी मक्के की फसलों को रौंदने के साथ-साथ रिहायशी इलाकों में भी घुसकर नुकसान पहुंचा रहा है। गुरुवार की देर रात झुंड से बिछड़े एक हाथी ने बिहारटोला निवासी गोपी महतो के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया जाता है कि तेज हवा और बारिश के बीच हाथी कब उसके आंगन में घुस आया उसे पता हीं नहीं चला। जब हाथी ने उसके घर की दीवार तोड़ी तब अचानक से सामने हाथी को देख उन लोगों ने भागते हुए किसी तरह अपनी अपनी जान बचाई। इस दौरान हाथी ने घर के अंदर रखा चावल व अन्य अनाज बर्बाद कर दिया। पीड़ित परिवार के अनुसार खरा...