मक्के के खेत में तस्वीर उकेरने वाले किसानों से मिले अखिलेश यादव, कन्नौज के लिए रवाना की सूमा गाड़ी
लखनऊ, अगस्त 15 -- सपा मुखिया अखिलेश यादव से शनिवार को मक्के के खेत में उनकी तस्वीर उकेरने वाले गाजीपुर के किसानों ने मुलाकात की। किसानों ने 1 जुलाई 2026 को अखिलेश के जन्मदिन के अवसर पर 20 बीघा मकई के खेत में बोई गई फसल में अखिलेश का चित्र उकेरा था, जो उस समय बेहद चर्चित रहा था। गाजीपुर के खालिसपुर बवांडे गांव के लगभग पांच दर्जन किसानों ने अखिलेश को बताया कि उनका परिवार पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के समय से लोकदल के बजाय मुलायम सिंह यादव के साथ जुड़ा रहा है और अब नई पीढ़ी अखिलेश यादव के साथ जुड़कर काम कर रही है। लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव और सपा के गाजीपुर जिला अध्यक्ष गोपाल यादव ने किसानों के दल का संयोजन करके यह मुलाकात करवाई। अखिलेश यादव ने किसानों के समर्थन की सराहना करते हुए कहा कि कृषि इस देश की अर्थव्यवस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.