सीतामढ़ी, अप्रैल 13 -- सीतामढ़ी। जिले में मक्के की खेती कम होती है। जिले की मुख्य फसल धान व गेहूं है। विभाग की ओर से किसानों को मक्के की खेती के लिए जागरूक किया जा रहा है, लेकिन मक्के की खेती भी किसानों के लिए लाभदायक नहीं हो रही है। जिले की भगौलिक स्थिति के कारण कभी बाढ़ तो कभी कम बारिश का सामना करना पड़ता है। बढ़ती लागत, अनियमित मौसम व बाजार में स्थिर कीमतों से किसानों को पूरा लाभ नहीं मिल रहा है। अनियमित बारिश से परेशानी : किसानों का कहना है कि इस वर्ष समय पर बारिश नहीं होने से बुआई प्रभावित हुई। यह भी पढ़ें- मौसम की मार से मक्का की खेती में लागत की आधी हुई कमाई कई जगहों पर देर से बारिश होने के कारण फसल की बढ़वार सही तरीके से नहीं हो पाई। वहीं जब फसल को पानी की आवश्यकता थी। तब सूखा रहा और कटाई के समय अचानक बारिश ने दानों की गुणवत्ता को नुकस...