पूर्णिया, मार्च 24 -- पूर्णिया, धीरज। मक्का ने किसानों को हक्का बक्का कर दिया है। सीमांचल के चार जिलों में इस बार रिकार्ड 3 लाख 82 हजार हेक्टेयर में मक्के की खेती की गयी है। पकने के बाद अगले माह नया मक्का बाजार में उतर जायेगा। अलबत्ता पुराना मक्का अभी भी बांग्लादेश भेजा जा रहा है। हालांकि, इस बार मक्के का रेट काफी डाउन है, इसको लेकर लाखों किसान चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि पिछले वर्ष 2200 रुपया प्रति क्विंटल मक्के की बिकवाली शुरू हुई थी। खरीददारों को इस बार 1800 से 1900 रुपया प्रति क्विंटल बिकवाली की आस है। अभी मंडी में पुराने मक्के का रेट 1900 से 2100 रुपया प्रति क्विंटल है। किसानों की मानें तो एक तो मक्के का दाम कम होने का गम और उस पर मौसम की मार। कैश क्रॉप ने इस बार संकट में डाल दिया है। इधर, पूर्णिया रेलवे जंक्शन से मक्के की सप्ल...