कुशीनगर, जनवरी 7 -- पडरौना। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि जिले में पिछले कई दिन से कोल्ड डे की स्थिति बने रहने के कारण मक्का, आलू तथा अन्य फसलों के खेतों में नमी का विशेष ध्यान रखें। किसानों को सलाह दिया कि कम तापमान के कुप्रभाव को कम करने के लिए इन फसलों में हल्की सिचाईं करें। फसल को पाले और कोहरे से बचाने के लिए 25 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से सल्फर पाउडर का प्रयोग करें। राख छिड़कें, बोरवेल के माध्यम से नियमित रूप से फसलों की सिंचाई करें, खेतों के आसपास उगने वाले अवांछित खरपतवारों को जलाएं और धान या गेहूं के भूसे से मल्चिंग करें। बताया कि बाद में बोई गयी गेहूं की फसल में खर-पतवार नियंत्रण को प्राथमिकता दें। पाले की आशंका वाले दिन फसल पर व्यावसायिक गंधक के तेजाब का 0.1 प्रतिशत का छिड़काव करने की सलाह दी है। फसल में हल्की सिंचाई से तापम...