कटिहार, मार्च 26 -- कटिहार, एक संवाददाता कटिहार रेल मंडल के डीआरएम किरेन्द्र नरह के नेतृत्व में मंडल कार्यालय स्थित सभागार में मक्का लोडिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण मर्चेंट मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में कटिहार डिवीजन अंतर्गत मक्का लोडिंग से जुड़े विभिन्न व्यापारियों एवं रेल प्रशासन के अधिकारियों ने भाग लिया।बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी मक्का सीजन को ध्यान में रखते हुए लोडिंग गतिविधियों को बढ़ाना तथा व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करना था। इस दौरान व्यापारियों ने अपनी समस्याओं और सुझावों को विस्तारपूर्वक रखा, जिस पर रेल प्रशासन ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।बैठक में ने निर्णय लिया कि अररिया-कटिहार सेक्शन के अंतर्गत आने वाले रहमतपुर एवं पचरासी गुड्स शेड को मक्का लदान के लिए और सुदृढ़ किया जाए...