नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- पश्चिम एशिया में युद्ध की लपटें अब इस्लाम के सबसे पवित्र स्थल मक्का के मुहाने तक पहुंच गई हैं। सऊदी के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने दावा किया है कि उसने मक्का के प्रतिबंधित एयर स्पेस में दाखिल होने से पहले ही एक हूती ड्रोन को मार गिराया। सऊदी गठबंधन ने साफ चेतावनी दी है कि "दोनों पवित्र मस्जिदों और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा हमारी 'रेड लाइन' है" और इसके खिलाफ सख्त जवाबी कदम उठाए जाएंगे। हालांकि, हूती विद्रोहियों के सैन्य प्रवक्ता यह्या सरी ने मक्का को निशाना बनाने के दावों को सिरे से खारिज करते हुए इसे सऊदी अरब का 'घिसा-पिटा प्रोपेगैंडा' करार दिया है।हूतियों ने कैसे खोला नया मोर्चा? पश्चिम एशिया में हूतियों ने यमन के लाल सागर तट और बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट के आसपास तेज सैन्य बढ़त बनाकर ईरान-अमेरिका संघर्ष को एक नए थिएट...