गंगापार, मार्च 2 -- माह-ए-रमजान की रौनक के बीच कस्बा भारतगंज स्थित मक्का मस्जिद में रविवार शाम सामूहिक रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आयोजित इफ्तार में रोज़ेदारों ने शिरकत की और रोज़ा खोलकर मुल्क में अमन-चैन व तरक्की की दुआ मांगी। मोतव्वली इफ्तेखार खां की ओर से रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया। अज़ान होते ही रोज़ेदारों ने खजूर और पानी से रोज़ा खोला।इसके बाद नमाज़-ए-मगरिब अदा की गई। परिसर में आपसी भाईचारे और सौहार्द का सुंदर नज़ारा देखने को मिला। इफ्तार में बच्चों, बुजुर्गों और नौजवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...