मक्का-मदीना को निशाना बनाने के आरोप पर भड़के हुती, बोले- 'ये बहुत बड़ा झूठ है'
नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- इस्लाम के सबसे पवित्र शहरों मक्का अल-मुकर्रमा और मदीना अल-मुनव्वरा को निशाना बनाने के आरोपों पर यमन के हुती विद्रोहियों और सऊदी अरब के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। सऊदी अधिकारियों के मक्का और मदीना क्षेत्रों में रोकी गई मिसाइलों का मलबा मिलने की बात कहे जाने के बाद, हुती आंदोलन ने इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए इसे "बड़ा और संगीन झूठ" करार दिया है। हुती सेना के प्रवक्ता याह्या सारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए स्पष्ट किया कि उनका मकसद सऊदी अरब के केवल सैन्य ठिकानों और तेल प्रतिष्ठानों को निशाना बनाना था, न कि पवित्र धार्मिक स्थलों को।सऊदी अरब का दावा: दो बैलिस्टिक मिसाइलें हवा में ध्वस्त कीं सऊदी नागरिक सुरक्षा और सऊदी नीत सैन्य गठबंधन ने दावा किया है कि यमन की ओर से पश्चिमी सऊदी अरब के यनबू और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.