कन्नौज, जून 25 -- छिबरामऊ। छिबरामऊ से अपने गांव लौट रहे दो सगे भाई सडक़ हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम निदौली निवासी सत्यप्रकाश दुबे (70) पुत्र राजाराम दुबे अपने छोटे भाई बृजेश कुमार दुबे (52) के साथ किसी निजी कार्य से छिबरामऊ आए थे। कार्य समाप्त होने के बाद दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। जब वह कैरदा रोड पर पहुंचे, तभी खजुरागढ़ रोड पर सडक़ पर बिखरी पड़ी मक्का के कारण उनकी बाइक अचानक फिसल गई और सामने से आ रही दूसरी बाइक से जा टकराई। यह भी पढ़ें- पूर्व प्रधान सडक़ हादसे में गंभीर घायल, रेफर हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ...