खगडि़या, जून 17 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी थाना क्षेत्र अन्तर्गत मुश्कीपुर गैस गोदाम के पास मक्का थ्रेशरीग के दौरान थ्रेसर के लोहे रड टूटने से बुधवार को मुश्कीपुर निवासी गोपाल सिंह के 14 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार के गलफरा में लग गया। जिससे किशोर का गल्फर को रड चीरते हुए बाहर निकल गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल किशोर को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना पर रामपुर सरपंच नूर आलम, उपमुखिया राजा कुमार ने अस्पताल पहुंच कर घायल को हाल जाना। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया। इस घटना से परिजनों में अफरातफरी मच गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...