गोंडा, मई 12 -- गोण्डा। जिले में मक्का उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों को फसल सुखाने की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) से मक्का ड्रायर संचालन के लिए आवेदन मांगे हैं। उप कृषि निदेशक प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि इच्छुक एफपीओ अपने लेटरहेड पर आवेदन प्रस्तुत करें। आवेदन में उस क्षेत्र का स्पष्ट उल्लेख करना होगा, जहां मक्का की आवक अधिक मात्रा में होती है और ड्रायर संचालन की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि प्राप्त सभी आवेदनों को संकलित कर कृषि निदेशालय भेजा जाएगा, जहां से आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। कृषि विभाग का मानना है कि मक्का ड्रायर की सुविधा मिलने से किसानों को फसल खराब होने की समस्या से राहत मिलेगी और उपज की गुणवत्ता भी बेहतर बनी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...