पूर्णिया, फरवरी 5 -- केनगर, एक संवाददाता।केनगर थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों द्वारा खेत में लगी सिंचाई की मोटर की चोरी कर ली गई। घटना पूर्णिया से काझा जाने वाली सड़क पर विशु बाबा स्थान पुलिस चेक पोस्ट के समीप बहियार क्षेत्र की है। पीड़ित किसान गणेशपुर पंचायत के वार्ड संख्या 13 स्थित आलमनगर गांव निवासी मो. शाकिब ने केनगर थाना में आवेदन देकर बताया कि 2 फरवरी की शाम करीब साढ़े चार बजे उनकी मक्का फसल की सिंचाई के लिए लगी बिजली मोटर की चोरी हुई है। मोटर चोरी हो जाने से उनकी फसल की सिंचाई प्रभावित हो रही है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.