पूर्णिया, मार्च 24 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।विगत रविवार की सुबह शहीदगंज पंचायत के लतामबाड़ी चुनियाई बहियार के मक्का खेत से मिले वृद्ध के शव की पहचान 36 घंटे बाद भी नहीं हो पाई है। भवानीपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पहचान के लिए जीएमसीएच में सुरक्षित रखवा दिया है। भवानीपुर थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने बताया कि मक्का खेत से मिले शव की शिनाख्त के लिए कई प्रकार के सूत्रों की सहायता ली जा रही है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर बगल के जिलों के थाने से भी लगातार संपर्क किया जा रहा है परन्तु अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक जीएमसीएच में सुरक्षित रखा गया है। इधर दूसरी तरफ मिले शव की पहचान नहीं होने से चर्चाओं का बाजार लगातार गर्म बना हुआ है। बताते चलें कि गत रविवार को थाना क्षेत्र अ...