पूर्णिया, अप्रैल 2 -- केनगर, एक संवाददाता।केनगर थाना क्षेत्र के बेला रिकाबगंज पंचायत अंतर्गत रिकाबगंज बांध के समीप बुधवार सुबह एक विवाहिता का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। शव के गले पर जख्म के निशान पाए गए हैं, जिससे रेप के बाद महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। महिला का मायके कसबा थाना क्षेत्र में है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7 बजे स्थानीय लोग जब मक्का की फसल देखने खेत की ओर पहुंचे, तभी उनकी नजर खेत के किनारे पड़ी महिला के शव पर गई। इसके बाद देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और घटना की सूचना केनगर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के पास से एक थै...