गोंडा, जून 22 -- गोण्डा, संवाददाता। जिले में इस वर्ष रबी मक्का का रिकॉर्ड उत्पादन किसानों के लिए राहत के बजाय चिंता का कारण बनता जा रहा है। मौजूदा खरीद लक्ष्य और सीमित खरीद केंद्रों के कारण बड़ी संख्या में किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का लाभ पाने से वंचित हो सकते हैं। अगर समय रहते खरीद व्यवस्था का विस्तार नहीं किया गया तो किसानों को अपनी उपज औने-पौने दाम पर बेचने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। डीएम प्रियंका निरंजन ने खाद्य एवं रसद विभाग के आयुक्त को पत्र भेजकर मक्का खरीद लक्ष्य बढ़ाने और अतिरिक्त खरीद केंद्र खोलने की मांग की है। पत्र में बताया गया है कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 (रबी फसल) के लिए जिले का खरीद लक्ष्य केवल 200 मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है, जबकि इस वर्ष लगभग 1894 हेक्टेयर क्षेत्रफल में मक्का की खेती हुई है और करीब 6055 मी...