कन्नौज, जून 27 -- छिबरामऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने शनिवार को विपणन शाखा ग्यासपुर स्थित मक्का खरीद केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र पर संचालित खरीद व्यवस्था का जायजा लिया और अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप खरीद कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने शाखा प्रभारी संतोष चौधरी से अब तक हुई खरीद की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित नमी के मानकों का पूर्ण पालन करते हुए किसानों की उपज की खरीद प्राथमिकता के आधार पर की जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने स्वयं एक किसान की मक्का की नमी की जांच अपने समक्ष करवाई और प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित की। भीषण गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी ने केंद्र पर आने वाले किसानों के लिए ठंडे पेयजल...