मक्का खरीद का लक्ष्य सिर्फ एक हजार कुंतल, पैदावार बम्पर
बलिया, जून 17 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। प्रदेश सरकार की घोषणा के बावजूद 15 जून से क्षेत्र में जेठुआ मक्के की सरकारी खरीद शुरू नहीं हो सकी। इसके चलते सरकारी क्रय केंद्र पर अपना मक्का बेचने का इंतजार कर रहे किसानों को निराशा हाथ लगी है। शासन ने किसानों से एक हजार कुंतल मक्का खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया है। हालांकि यह मात्रा भी पर्याप्त नहीं है। यदि छोटे किसानों के मक्का पैदावार को छोड़ दें तो बैरिया तहसील क्षेत्र में ही ऐसे दर्जनों बड़े किसान हैं, जिनके खेतों में मक्का की पैदावार सौ से पांच सौ कुंतल तक हुई है। ऐसे में पूरे जनपद में महज एक हजार कुंतल मक्का की खरीद का लक्ष्य समझ से परे है। सरकारी क्रय केंद्रों पर किसान इसलिए मक्का बेचना चाहते हैं, कि उसका सरकारी खरीद रेट 2400 रुपये प्रति कुंतल है, जबकि खुले बाजार में 1800 सौ रुपये प्रति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.