मक्का खरीद, 213 किसानों से 754 मीट्रिक टन उपज की खरीद
कन्नौज, जून 30 -- कन्नौज, संवाददाता। जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर मक्का खरीद अभियान ने गति पकड़ ली है। खाद्य एवं रसद विभाग के अनुसार 30 जून तक 213 किसानों से 754.10 मीट्रिक टन मक्का की खरीद की जा चुकी है, जबकि 165 किसानों को उनकी उपज का 143.60 लाख रुपये का भुगतान सीधे बैंक खातों में भेजा जा चुका है। विभाग का दावा है कि किसानों को पीएफएमएस प्रणाली के माध्यम से 48 घंटे के भीतर भुगतान सुनिश्चित कराया जा रहा है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत मक्का खरीद का कार्य 15 जून से शुरू होकर 31 जुलाई तक चलेगा। शासन ने मक्का (कॉमन) का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2400 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। इसके अलावा किसानों को उतराई और छनाई मद में 20 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त दिए जा रहे हैं। जिले में मक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.