सीवान, मई 28 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के किसानों के साथ मक्का बीज को लेकर बड़ा मामला सामने आया है।किसानों का आरोप है कि ब्लॉक से मक्का के नाम पर जो बीज दिया गया, उसमें बाली निकलने पर उसमें दाना हीं नहीं लगा है।इससे किसानों की महीनों की मेहनत और लागत पर पानी फिर गया है। यह मामला मोरा गांव का है। यहां के किसान शैलेन्द्र कुमार साह उर्फ धनु साह ने बताया कि उन्होंने ब्लॉक से मिला मक्का बीज करीब छह कट्ठा जमीन में लगाया था। फसल तो अच्छी तैयार हुई। लेकिन किसी भी बाली में दाना नहीं आया।

किसानों की समस्याएँ उन्होंने बताया कि पिछले सीजन में मक्का का यह बीज लेने के लिए मजबूर किया गया था। लेकिन देर से बीज मिलने के कारण इस बार उसे लगाया है। मक्के के बाली में दाना नहीं होने से उनका पूरा मेहनत बेकार हो गया है। उन्होंने कहा कि कर्ज ल...