बदायूं, मई 22 -- तहसील क्षेत्र के गांव निजामपुर में मक्का के खेत पर सिंचाई कर रहे किसान की सर्पदंश से मौत हो गई। गांव निजामपुर निवासी 38 वर्षीय मोनू सिंह पुत्र धनवीर बुधवार रात अपने छोटे भाई अन्नू सिंह के साथ मक्का की फसल में सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान खेत में मौजूद जहरीले सांप ने उनके पैर में डस लिया। सर्पदंश के बाद मोनू की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें आननफानन में उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसकी उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मोनू खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में दो बेटे हैं। यह भी पढ़ें- सिंचाई करने गए किसान की सर्पदंश से मौत परिजनों ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को नहीं दी है। यह भी पढ़ें- किसान को सांप ने काटा, हालत गंभीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...