मक्का के खेत में मिले वृद्ध के शव का हुआ पोस्टमार्टम
संभल, जून 7 -- हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव मोतीनगर के जंगल में शनिवार शाम मक्का के खेत में मिले वृद्ध के शव का डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। थानाक्षेत्र के गांव मोतीनगर निवासी जगतराम (60वर्ष) शनिवार सुबह घर से निकले थे, लेकिन लौटकर घर नहीं पहुंचे। शाम को जंगल में मक्का के खेत में वृद्ध का शव पड़ा मिला था। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने रविवार को शव का डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया। कोतवाल संजीव बालियान ने बताया कि वृद्ध के शव का डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया है। यह भी पढ़ें- मक्का के खेत में मिला गायब वृद्ध का शव, कोहराम पोस्टमार्टम रिपोर्ट सोमवार को मिलेगी।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.