मक्का के उन्नत किस्म के बीज पर 50 फीसदी अनुमान
बलिया, जून 30 -- रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कृषि और किसानों को बढ़ावा देने के लिए सरकारी स्तर पर विशेष प्रयास हो रहे हैं। राजकीय कृषि बीज भंडार पर हाइब्रिड (शंकर) मक्का के बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, जिसकी खेती क्षेत्र में लगभग 90 प्रतिशत तक होती है।सहायक विकास अधिकारी (कृषि) सुशील कुमार यादव ने बताया कि मक्का के उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध हैं, जिस पर 50 प्रतिशत अनुदान भी है। यह अनुदान डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजा जाएगा। बताया कि सरकार द्वारा मोटे अनाजों और दलहन की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए एक विशेष योजना चलाई जा रही है। इसके तहत बाजरा, मडुवा, कोदो और अरहर के मिनी किट निःशुल्क वितरित किए जा रहे हैं। इसके लाभार्थियों का चयन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.