कन्नौज, जून 2 -- समधन, संवाददाता। कस्बा समधन में दो दिन पहले टूटे बिजली तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई थी। लोग अभी इस हादसे को भूल भी नहीं पाए हैं, लेकिन इसके बाद भी पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी उदासीनता बरत रहे हैं। क्षेत्र में खेतों से गुजर रही बिजली लाइनें फसलों को छू रही हैं और कई स्थानों पर विद्युत पोल झुके हुए हैं। तमाम शिकायतों के बावजूद विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। विद्युत उपकेंद्र रामाश्रम से ग्राम पंचायत मलिकपुर और महोना फीडर से निजी नलकूपों के लिए निकली बिजली लाइन के कई पोल गत दिनों आए तूफान के कारण क्षतिग्रस्त होकर झुक गए हैं। मलिकपुर में पन्नालाल जाटव और खालिद खान के नलकूप के बीच कई स्थानों पर बिजली के तार खेतों में खड़ी मक्का की फसल को छू रहे हैं। इससे किसानों में किसी ...