मक्का की अच्छी पैदावार से किसानों में खुशी, मुनाफा बढ़ने की उम्मीद
इटावा औरैया, जून 27 -- ऊसराहार, संवाददाता। ताखा तहसील क्षेत्र में मक्का की फसल की तुड़ाई का काम तेज़ी से शुरू हो गया है। इस बार समय पर बारिश और अनुकूल मौसम के चलते फसल की गुणवत्ता और उत्पादन बेहतर देखने को मिल रहा है। किसानों का कहना है कि उन्हें इस बार औसतन 30 से 35 क्विंटल प्रति एकड़ तक उत्पादन की उम्मीद है जो पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर है। क्षेत्र के मक्का किसानों ने बताया कि उन्होंने फरवरी में अगेती मक्का बोई थी जो अब पककर तैयार हो गई है। तुड़ाई का कार्य तेजी से किया जा रहा है ताकि खेतों को अगली खरीफ फसल के लिए तैयार किया जा सके। किसान जयवीर ने बताया कि इस बार दाना भरा हुआ है और फसल की ग्रेडिंग भी अच्छी है। मंडी में 2000 रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिलता रहा तों अच्छी आमदनी हो सकती है।एडीओ कृषि शिवम कुमार का कहना है कि उत्पादन अच्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.